Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > अर्थव्यवस्था   

प्राथमिक उत्पादों की मुद्रास्फीति में 0.1 फीसदी गिरावट
बीएस संवाददाता / मुंबई 11 05, 2009

सरकार ने आज से मुद्रास्फीति जारी करने की नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत अनाज, दाल और सब्जियों समेत प्राथमिक जिंसों और ईंधन के साप्ताहिक थोक मूल्य सूचकांक जारी किए जाएंगे। 

वहीं मुद्रास्फीति का साप्ताहिक आधार पर जारी किए जाने वाले व्यापक आंकड़े मासिक आधार पर जारी किए जाएंगे। प्राथमिक जिंसों के आज पहली बार अलग से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक 24 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान प्राथमिक जिंसों के थोकमूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में 0. 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 

वहीं ईंधन, बिजली, लाईट और ल्युब्रिकेंट वर्ग की मुद्रास्फीति 6. 2 फीसद पर अपरिवर्तित रही। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित पहला मासिक आंकड़ा 12 नवंबर को जारी किया जाएगा।

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
13वें वित्त आयोग की रिपोर्ट दिसंबर में
इसी सत्र में आएगा हरित न्यायाधिकरण विधेयक
खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर बढ़कर हुई 14.55 फीसदी
'सरकार को हो सकता है 75 हजार करोड़ रु. का घाटा'
सुबीर गोकर्ण नियुक्त हुए डिप्टी गवर्नर
मस्ज़िद, मंदिर पर कैसा कर!
एकल नियामक प्रस्ताव पर चर्चा गरम
कुछ ज्यादा ही पूंजी मांग रहे हैं बैंक : सरकार
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.