Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > बाजार   

बिकवाली से बाजार हुआ धराशायी
बीएस संवाददाता / मुंबई November 03, 2009

तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को खुले शेयर बाजार शुरुआत से ही दबाव में दिखे। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में बिकवाली की आंधी चली और बाजार भरभरा गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुवाई में प्रमुख शेयरों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 491.34 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर 15,404.94 पर बंद हुआ। इस लिहाज से सेंसेक्स में 3.09 फीसदी की गिरावट आई।

उधर, पचास शेयरों पर आधारित नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 147.80 अंकों का गोता लगाकर 4,563.90 पर बंद हुआ। जानकारों के मुताबिक, बाजारों की गिरावट में वैश्विक रुझान बड़ी वजह रहे। मंगलवार को यूरोपीय बाजारों के साथ-साथ एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा।

दिन के कारोबार में जापान का निक्केई 231.79 अंक और हांगकांग का हेंगसेंग 380.13 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा कोरिया का कोस्पी भी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में प्रमुख लंदन का एफटीएसई भी लाल निशान पर ही रहा।

दरअसल, वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर अनुमान से कम रहने की वजह से बाजारों में बिकवाली का जोर रहा। वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की धीमी रफ्तार ने बाजारों को तोड़ने का काम किया। अमेरिका में आई एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि हाल-फिलहाल दुनिया की इस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में रोजगार के मोर्चे पर कुछ सुधार नहीं होने जा रहा।

बीएसई का सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्रों से गिरावट दर्ज कर रहा है और दलाल पथ पर मंगलवार को भी गिरावट ही छाई रही। कारोबारियों का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही परिणाम अपेक्षा अनुरूप नहीं रहने के कारण इसके शेयर 5.73 प्रतिश्ता टूटे। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा शीघ्र ही कंपनी खातों की ऑडिट की खबर का नकारात्मक असर भी इसके शेयरों पर देखा गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में भारती एयरटेल, मारुति सुजूकी और सन फार्मा को छोड़कर बाकी 27 कंपनियां के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा मार आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को पर पड़ी। इस कंपनी का शेयर 10.50 फीसदी की गिरावट के साथ 109.15 रुपये पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में डीएलएफ का शेयर 9.04  फीसदी, जेपी एसोसिएट्स का शेयर 7.52 फीसदी, स्टरलाइट का शेयर 6.40 फीसदी और एसीसी का शेयर 6.20 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
एक दायरे में घूमता रह सकता है बाजार
बीमार का हाल इतना अच्छा भी नहीं है
क्या हो शेयरों को बेचने का सही वक्त
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
एकीकरण की खबरों से बैंक शेयरों में आई तेजी
जेएसडब्ल्यू स्टील : जापान से जुड़े तार
पीएमएस के लिए निवेश के नए रास्ते की तलाश में सेबी
पीएन के जरिए बढ़ा शेयरों में निवेश
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.