Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > जिंस   

...तो सोना पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर
आईएमएफ ने भारत के केंद्रीय बैंक को बेचा 200 टन सोना
दिलीप कुमार झा / मुंबई November 03, 2009

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अतिरिक्त 200 टन सोना खरीदने का ऐलान क्या किया सोने की कीमतें सातवें आसमान को छूने लगीं।

रुपयों के लिहाज से सोने की कीमतों ने अभी तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड बना दिया है। देश के केंद्रीय बैंक के पास पहले से ही 357 टन सोना मौजूद है और वह अपने इस भंडार में और इजाफा करना चाहता है।

दरअसल, मंदी के दौर में निवेशकों को सोना ही सबसे ज्यादा भा रहा है। रुपये और डॉलर की कीमत में भी उतार-चढ़ाव ने भी सोने में निवेश करने का विकल्प और बेहतर बना दिया है। मंगलवार को स्टैंडर्ड सोने (99.5 फीसदी परिशुद्धता वाला) की कीमतों में एक फीसदी का इजाफा हुआ।

इसकी कीमत 16,085 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में बढ़कर 16,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दूसरी ओर शुद्ध सोने (99.9 फीसदी परिशुद्धता वाला) की कीमतें भी पिछले दिन के 16,165 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में मंगलवार को बढ़कर 16,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
ढुलाई में पीछे छूट सकते हैं सरकारी बंदरगाह
वायदा बाजार आयोग को शक्तियां देने की कवायद
सोने में हो सकती है मुनाफावसूली
गुजरात में गन्ने की पेराई तेज
इंडोथाई बना आईसीईएक्स का सदस्य
..तो झुक गई सरकार
महंगे प्याज से निर्यात में मात खा रहा भारत
चांदी की कीमतों में सोने की चमक
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.