Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > कंपनियां   

कॉग्निजेंट का शुद्ध लाभ 21 फीसदी बढ़ा
कंपनी परिणाम
बीएस संवाददाता/एजेंसी /  November 03, 2009

प्रमुख आईटी कंपनी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्युशंस ने 30 सितंबर, 2009 को समाप्त हुई तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफे में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

इस तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 13.6 करोड़ डॉलर रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही के दौरान 11.2 करोड़ डॉलर था। नैस्डेक में सूचीबद्ध कॉग्निजेंट का राजस्व भी एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में सितंबर तिमाही के दौरान 73.4 करोड़ डॉलर से बढ़ कर 85.3 करोड़ डॉलर हो गया जो 16 फीसदी की बढ़त को दर्शाता है।

कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान लगभग 3900 पेशेवर अपने नेटवर्क से जोड़े जिसके साथ ही वैश्विक रूप से इसके कर्मचारियों की तादाद बढ़ कर 68,000 से अधिक हो गई है। कॉग्निजेंट के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी फ्रांसिस्को डिसूजा ने कहा कि 2009 की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व बढ़ कर 88 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है।

फेडरल बैंक मुनाफे में

केरल स्थित फेडरल बैंक लिमिटेड का शुध्द मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 30.16 फीसद बढ़कर 237.45 करोड़ रुपये रहा। पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक का शुध्द लाभ 182.43 करोड़ रुपये था।

बीएमडब्ल्यू को झटका

जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू का मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 73.8 प्रतिशत कम रहा जो 2008 की तीसरी तिमाही में 11.5 करोड़ डॉलर था। कंपनी का कहना है कि पहले 9 महीने में उसका शुध्द मुनाफा 96.4 प्रतिशत घटा जो गत वर्ष की समान अवधि में 4.7 करोड़ यूरो था। 

यूबीएस को घाटा

स्विटजरलैंड के अग्रणी बैंक यूबीएस को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 56.4 करोड़ स्विस फ्रैंक का नुकसान हुआ है।

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
लौटकर सुज़लॉन घर को आई
विदेशी अधिग्रहण को लगेंगे पंख
जिंदल रेल इन्फ्रा करेगी जापानी कंपनी से करार
1,500 की भर्ती करेगी पटनी
अधिग्रहण पर टिकी है इमामी की नजर
सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक एफडीआई
विस्तार पर 180 करोड़ खर्चेगी एयरवर्क्स
हिट्स : केबल कारोबार जाएगा पिट
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.