| एलऐंडटी को मिला 7,000 करोड़ रु. का मोटा ऑर्डर | | बीएस संवाददाता / मुंबई November 03, 2009 | | | | |
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन और टुब्रो लि. (एलऐंडटी) को बिजली घरों के लिए अब तक के सबसे बड़े इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट ऐंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) सौदों में से एक हासिल हुआ है।
6,897 करोड़ रुपये का यह सौदा कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन लि. (महाजेनको) से मिला है। कंपनी को यह सौदा तीन 660 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल बॉयलर टरबाइन जेनरेटरों के लिए मिले हैं। इनका इस्तेमाल नागपुर के पास स्थित कोराडी में बन रहे 1980 मेगावॉट की क्षमता वाले बिजली घर में किया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि उसे यह परियोजना देसी और विदेशी कंपनियों से कड़ी टक्कर के बाद हासिल हुई है। एलऐंडटी पावर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी रवि उप्पल का कहना है कि, 'हम महाजेनको को 51 महीनों के भीतर पहली मशीन मुहैया करवा देंगे। बाकी के उपकरण भी अगले छह महीनों में मुहैया कर दिए जाएंगे।'
बीएचईएल इस वक्त सिर्फ सब क्रिटिकल या 600 मेगावॉट से कम क्षमता वाले उपकरण बनाती है। साथ ही, इसके पास इस वक्त करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर बैकलॉग है। इस बैकलॉग की वजह से कंपनी को डिलीवरी देने में भी दिक्कत हो रही है। कंपनी 2012 तक अपनी क्षमता को 20 हजार मेगावॉट तक करने वाली है।
|