| एनएसईएल में सोयाबीन के हाजिर सौदे | | बीएस संवाददाता / मुंबई November 03, 2009 | | | | |
जिंसों के हाजिर कारोबार के इलेक्ट्रॉनिक मंच नैशनल स्पॉट एक्सचेंज (एनएसईएल) पर महाराष्ट्र वेरायटी के सोयाबीन में मंगलवार से हाजिर सौदे शुरू हो गए हैं तथा किसानों की सहूलियत के लिए जलगांव को डिलिवरी केंद्र बनाया है।
सोयाबीन के अनुबंध की खास विशेषताओं में ट्रेडिंग युनिट 1 क्विंटल (1 बोरी), टिकसाइज 1 रुपये, दैनिक घटबढ़ की सीमा 3 प्रतिशत और अधिकतम ऑर्डर साइज 200 क्विंटल शामिल हैं।
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की मंडियों में आवक शुरू हो गई है और इसके अगले साल अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। भारत में 2007-08 के दौरान 10 मिलियन टन सोयाबीन का उत्पादन हुआ जो कुल वैश्विक उत्पादन का 4 प्रतिशत है।
|