Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > बाजार   

4,600 के ऊपर होगा निफ्टी का कारोबार!
वायदा एवं विकल्प
बी जी शिरसाठ / मुंबई November 03, 2009

निफ्टी नवंबर वायदा का कारोबार इंट्रा डे के दौरान हाजिर के मुकाबले 28 अंकों की छूट के साथ हो रहा था।

लंबी अवधि के निवेशकों ने अपनी पोजीशन बनाए रखी। जब सूचकांक में तेजी से गिरावट आई, तो यह 4,600 के नीचे चला गया। निफ्टी वायदा के कारोबारी आंकड़ों से संकेत मिलते हैं कि तेजड़िए अपनी लॉन्ग पोजीशन को कवर करने का मन नहीं बना पा रहे थे।

इसकी वजह यह है कि नवंबर वायदा का औसत कारोबार हाजिर के मुकाबले 4,653 पर हो रहा था वहीं सूचकांक 4,564 पर बंद हुआ। ऐतिहासिक रूप से जब भी निफ्टी वायदा का कारोबार हाजिर के मुकाबले 25 अंकों से ज्यादा की छूट पर हुआ है तब सूचकांक में तेजी से सुधार हुआ है। वैसे निफ्टी में 3 फीसदी का सुधार दिखा।

फ्यूचर्स ऐंड ऑप्शंस (एफऐंडओ) सेगमेंट का ट्रेडिंग पैटर्न संकेत देता है कि सूचकांक पिछले दिन के घाटे की भरपाई कर सकता है और इंट्राडे कारोबार के दौरान यह बुधवार को 4,600 के ऊपर कारोबार शुरु कर सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि कारोबारी सत्र के बंद होने के दौरान निफ्टी वायदा का निपटान 4,559 के स्तर पर हुआ और इंट्राडे के 41 लाख शेयर के मुकाबले ओपन इंटरेस्ट में 19 लाख शेयर जुड़े जिससे लंबे समय के बिल्ड अप के संकेत मिलते हैं।

ब्लूमबर्ग के आंकड़े संकेत देते हैं कि लगभग 20 फीसदी कारोबार हुआ जिसमें खरीदारी के सौदे हुए। कारोबार सत्र के आखिरी 30 मिनट के दौरान अदला-बदली का रुख भी देखा गया जिससे तेजड़ियों द्वारा लॉन्ग बिल्ड अप और मंदड़ियों द्वारा शॉर्ट कवरिंग के संकेत मिलते हैं। आने वाले दिनों में निफ्टी में सुधार की उम्मीदों के बीच ऑप्शंस के कारोबारी 4,800-5,000 स्ट्राइक कॉल खरीदते हुए देखे गए। 

अगर इस हफ्ते निफ्टी में मौजूदा स्तर से लगभग 150-200 अंकों तक का सुधार दिखता है तो इन कॉल से बेहतर प्रीमियम मिलने की संभावना बन सकती है। इसके अलावा 4,600-4,700 कॉल में मुनाफावसूली देखी गई क्योंकि बिकवाली के सौदे की वजह से इन कॉल के ओपन इंटरेस्ट से 2 लाख शेयर कम हुए। निफ्टी के लिए समर्थन स्तर 4,500-4,600 पर दिखा।

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
एक दायरे में घूमता रह सकता है बाजार
बीमार का हाल इतना अच्छा भी नहीं है
क्या हो शेयरों को बेचने का सही वक्त
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
एकीकरण की खबरों से बैंक शेयरों में आई तेजी
जेएसडब्ल्यू स्टील : जापान से जुड़े तार
पीएमएस के लिए निवेश के नए रास्ते की तलाश में सेबी
पीएन के जरिए बढ़ा शेयरों में निवेश
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.