Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > बाजार   

सेंसेक्स ने लगाया 491 अंकों का गोता
बीएस संवाददाता / मुंबई 11 03, 2009

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई लेकिन एक मौका ऐसा आया जब सेंसेक्स ने नुकसान की भरपाई करते हुए बढ़त बना ली। पर आखिरकार बाजार के लिए मंगलवार का दिन अमंगलकारी रहा और सेंसेक्स 491 अंकों की गिरावट के साथ 15,404 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी को भी आज 147 अंकों का नुकसान हुआ और कारोबार की समाप्ति पर यह 4,563 पर रहा।
बीएसई में आज हिंडाल्को को 10 फीसदी का नुकसान हुआ और यह 109 रुपये पर पहुंच गया। वहीं डीएलएफ 9 फीसदी लुढ़ककर 336 रुपये पर बंद हुआ। जयप्रकाश एसोसिएट्स 7 फीसदी गिरकर 194 रुपये पर पहुंच गया। वहीं स्टरलाइट और एसीसी को 6 फीसदी का नुकसान हुआ और ये दोनों क्रमश: 722 रुपये और 701 रुपये पर पहुंचकर बंद हुए। दूसरी तरफ भारती को आज 2 फीसदी का फायदा हुआ और यह 299 रुपये पर पहुंचकर बंद हुआ। जबकि मारुति 1 फीसदी चढ़कर 1,418 पर रहा। बीएसई में आज 2,759 शेयरों का कारोबार हुआ। इसमें से 2,167 में गिरावट आई और 536 में तेजी।

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
एक दायरे में घूमता रह सकता है बाजार
बीमार का हाल इतना अच्छा भी नहीं है
क्या हो शेयरों को बेचने का सही वक्त
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
एकीकरण की खबरों से बैंक शेयरों में आई तेजी
जेएसडब्ल्यू स्टील : जापान से जुड़े तार
पीएमएस के लिए निवेश के नए रास्ते की तलाश में सेबी
पीएन के जरिए बढ़ा शेयरों में निवेश
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.