|
| एलऐंडटी को 6,897 करोड़ रुपये का ठेका | |
| बीएस संवाददाता / मुंबई 11 03, 2009 | | | | |
इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलऐंडटी) को 6,897 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कंपनी को यह ठेका महाराष्ट्र राज्य बिजली उत्पादन (महाजेन्को) ने दिया है। इस ठेके के तहत कंपनी को टर्बाइन जेनरेटर इकाइयों का विनिर्माण करना है। कंपनी ने आज यह जानकारी बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी। ठेके में डिजाइन, अभियांत्रिकी, निर्माण, आपूर्ति और इसे चालू करना शामिल है।
| |