|
| रिजर्व बैंक ने आईएमएफ से 200 टन सोना खरीदा | |
| बीएस संवाददाता / मुंबई 11 03, 2009 | | | | |
भारतीय रिजर्व बैंक ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 200 टन सोना खरीदा है। इसे आईएमएफ के लिमिटेड गोल्ड सेल्स प्रोग्राम के तहत खरीदा गया है।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह खरीदारी बैंक के विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन के तहत की गई है। रिजर्व बैंक ने आईएमएफ से सोना 19 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच बाजार भाव पर खरीदा। उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर को आईएमएफ ने 403.3 टन सोना बेचने का फैसला किया था।
| |