Monday, Nov 23, 2009
    Archive     
                                
होम > निवेश   

घर से मिली राहत
स्मार्ट इन्वेस्टर
राम प्रसाद साहू /  November 02, 2009

आर्थिक बहाली से भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन (सीवी) निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स को मदद मिली है।

सितंबर 2009 की तिमाही में कंपनी का सीवी कारोबार 21 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 74,273 वाहन का रहा। कंपनी का राजस्व 12.7 फीसदी बढ़ कर 7,979 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले साल सितंबर की तिमाही की तुलना में इस बार कंपनी ने 5 फीसदी अधिक मझोले एवं भारी सीवी (एमऐंडएचसीवी) बेचे जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी 59.8 फीसदी से बढ़ कर 63.5 फीसदी हो गई।

लगातार दूसरी तिमाही में हलके सीवी (एलसीवी) ने भी अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा और अपनी बाजार हिस्सेदारी 3 फीसदी तक बढ़ा कर 66.8 फीसदी कर ली। कीमत बढ़ोतरी और बेहतर उत्पाद मिश्रण से सितंबर की तिमाही में इसके मार्जिन में सुधार आया।

कंपनी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाने में सफल रही है। यह कर्ज जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) अधिग्रहण के वित्त पोषण के दौरान लिया गया था। संक्षिप्त अवधि में घरेलू मोर्चे पर टाटा मोटर्स अपना राजस्व आधार मजबूत करेगी।

  
New Document
  
चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर
बडे अधिकारियों के रिश्तेदारों को नहीं मिलेंगे ठेके
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
5,100 के ऊपर जाएगा निफ्टी!
इंडिया फ्वाइल ने नियुक्त किया नया निदेशक
  
फर्राटा भर रहा वाहन उद्योग, पर आगे की राह कठिन
उतार-चढ़ाव के बाजार में स्मार्ट निकले परमार
विकास की राह पर
बिजली से हो रही है रोशनी चारों ओर
कहते हैं विश्लेषक
शुल्क वाले कार्ड महंगे हैं तो क्या, कुछ खास लाभ भी तो देते हैं
क्वांटम फंड का दौर लेकिन प्रदर्शन के मामले में कमजोर
गोल्ड ईटीएफ में नहीं मिलेगा एसआईपी का स्वाद
 
  
क्या लंबे समय तक कायम रहेगा दूरसंचार में प्राइस वॉर?
हां
नहीं
  
  17021.85 (236.2)
  5052.45 (63.45)
  46.64  
  17222 (-9)  
  28343 (31)  
: 20/11/09 00:00
 
ABOUT US PARTNER WITH US JOBS@BS ADVERTISE WITH US TERMS & CONDITIONS CONTACT US
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com

Site best viewed with IE 6.0 or higher, Firefox 2.0 & above at a minimum screen resolution of 1024 x 768 pixels on Windows XP or Windows Vista operating system.